बदले खेसारी लाल यादव के सुर
OM Darpan
May 26, 2024 11:43 pm
182 views
26 May 2024
पटना।
लोकसभा चुनाव में बिहार के काराकाट सीट में काफी दिलचस्प हो गया है। एनडीए उम्मीदवार के उपेंद्र कुशवाहा को भाकपा माले के राजाराम सिंह के साथ बीजेपी बेस वाले भोजपुरी एक्टर पवन सिंह से भी चुनौती है। इसी वजह से पीएम नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, नीतिश कुमार समेत एनडीए के बड़े-बड़े नेताओं ने एनडीए के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपना पुरा दम लगा दिया है।
इस लोकसभा सीट पर 3 दिन पहले बीजेपी के पक्ष में प्रचार करने आए खेसारी लाल यादव भी पवन सिंह के समर्थन में उतर गए है।
खेसारी ने बताया पवन सिंह को शेरवाल्मीकिनगर में बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट की अपील कर चुके खेसारी लाल ने पवन सिंह को बिहार का शेर बताते हुए कहा है कि पार्टी की जरूरत कमजोर लोगों को होती है। पवन सिंह अकेले चुनाव निकाल लेंगे। उन्होंने कहा है कि पवन सिंह के लिए काराकाट में रोड शो से हेलीकॉप्टर शो तक करेंगे।
खेसारी ने की पवन सिंह की तारीफरविवार को खेसारी लाल यादव पटना पहुंचे। जहां पत्रकारों ने उनसे बात चीत की। खेसारी लाल यादव ने काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह की जमकर तारीफ की। खेसारी लाल यादव ने कहा कि पवन सिंह शेर हैं और वो अकेले ही काफी हैं। पवन सिंह को किसी पार्टी की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि, जो कमजोर होते हैं वो राजनीति का सहारा लेते हैं और पवन सिंह कमजोर नहीं है।
जरूरी खबरें
विज्ञापन