Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

घर वापसी अभियान के लिए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को ‘सनातन सेवा सम्मान’ से किया गया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • घर वापसी अभियान को मिली नई दिशा

बिलासपुर।

बिलासपुर सर्राफा एसोसिएशन द्वारा आयोजित हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा एवं सनातन सेवा सम्मान समारोह में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को ‘सनातन सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके ‘घर वापसी अभियान’ के लिए दिया गया, जो हिंदू समाज के उन लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करता है, जो विभिन्न कारणों से अपनी परंपराओं से विमुख हो गए थे।

कार्यक्रम के दौरान श्री जूदेव ने कहा, “हिंदू नव वर्ष का पर्व हमारी सनातन संस्कृति और गौरव का प्रतीक है। यह हमें न केवल अपने इतिहास और परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा देता है, बल्कि हमें अपनी जिम्मेदारियों को भी पहचानने का अवसर प्रदान करता है। घर वापसी अभियान  स्व. श्री कुमार दिलीप सिंह जूदेव द्वारा शुरू किया गया था, और मैं इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। बिलासपुर सर्राफा एसोसिएशन को इस सम्मान के लिए धन्यवाद देता हूं।”

‘घर वापसी अभियान’ का उद्देश्य उन परिवारों और समुदायों को अपनी परंपराओं से जोड़ना है, जिन्होंने किसी कारणवश अपने धर्म और संस्कृति से मुंह मोड़ लिया था। यह अभियान भारतीय समाज को अपनी पहचान और संस्कृति को फिर से महसूस कराने का एक प्रयास है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow