Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

प्रधानमंत्री आवास योजना: 6789 हितग्राही हुए लाभान्वित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के अंतर्गत 5115 आवास स्वीकृत किए गए, जिनमें से 4978 आवास पूर्ण हो चुके हैं, और शेष 337 प्रगतिरत हैं। हितग्राहियों को उनकी मांग के अनुसार मकानों का आबंटन लॉटरी प्रक्रिया से किया गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 1397 सर्वे फार्म प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 159 आवेदनों की ऑनलाइन एंट्री की जा चुकी है। इन सभी लाभार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हस्ताक्षरित “विष्णु की पाती” शीर्षक से पत्र भेजे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है, “पक्का मकान हर व्यक्ति का सपना होता है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से यह सपना साकार हुआ है। यह योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का एक प्रयास है।”

दिसंबर 2024 तक 6789 मकानों का निर्माण व आबंटन

भिलाई क्षेत्र में दिसंबर 2024 तक कुल 6789 मकान निर्माण कर आबंटित किए गए हैं। इनमें से 4978 मकान स्वयं के पट्टे या आबंटित भूखंड पर बनकर तैयार हुए हैं। 1846 मकान किरायेदारों को उनके निवास हेतु प्रदान किए गए हैं। हितग्राही परिवार अब इन मकानों में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह योजना प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी सोच का प्रतीक है, और भविष्य में भी इस प्रकार की योजनाओं के माध्यम से हर परिवार को खुशहाल जीवन प्रदान करने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/17-jan-2025-se-23-jan-2025-varsh-20-omdarpna-12.pdf”]

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow