Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

“बटन दबाओ, अंदर चला जाएगा…” दोस्त की इसी सलाह के बाद युवक ने सीधे सीने पर दागी गोली; कैमरे में कैद हुई खौफनाक मौत!

Reel Making Death

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


न्यू अशोका गार्डन में रील बनाते वक्त हादसा, दोस्त की पिस्तौल से युवक ने खुद को मारी गोली, मौत

नई दिल्ली |

 न्यू अशोका गार्डन राजधानी के न्यू अशोका गार्डन इलाके में मंगलवार को सोशल मीडिया के लिए रील बनाने का जुनून एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। अपने दोस्त की लाइसेंसी पिस्तौल के साथ वीडियो शूट कर रहे पवन नाम के युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के वक्त पवन का दोस्त ही वीडियो बना रहा था और उसे पिस्तौल चलाने के निर्देश दे रहा था।

दोस्त सिखा रहा था मैगजीन लोड करना

पुलिस के अनुसार, इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो की शुरुआत में पवन हाथ में पिस्तौल लिए दिख रहा है। वह उसमें मैगजीन लोड करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान वीडियो शूट कर रहे उसके दोस्त की आवाज भी सुनाई दे रही है, जो उसे लोडिंग का तरीका समझा रहा था। दोस्त ने पवन से कहा— “बटन पर क्लिक करो, अंदर चला जाएगा।”

मुस्कुराते हुए सीने पर रख दी पिस्तौल

दोस्त के बताए अनुसार मैगजीन लोड करने के बाद पवन ने पिस्तौल को अपने सीने पर सटा लिया। हालांकि, वीडियो बना रहे दोस्त को यह सब एक मजाक लग रहा था और उसने पवन को बंदूक न चलाने की हिदायत भी दी थी। लेकिन पवन ने कैमरे की तरफ देखते हुए एक मुस्कुराहट दी और ट्रिगर दबा दिया।

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

फायर होते ही कमरे में चीख-पुकार मच गई। वीडियो में दोस्त के ‘अरे नहीं’ चिल्लाने की आवाज और पवन के घाव से निकलता खून साफ देखा जा सकता है। बदहवास दोस्त चिल्लाता रहा, “भाई, तूने क्या कर दिया।” घायल पवन को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस का कहना है कि जिस पिस्तौल से गोली चली, उसका लाइसेंस वीडियो शूट करने वाले दोस्त के नाम पर ही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि यह महज एक दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण। फिलहाल पुलिस ने हथियार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow