रायपुर।
मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित प्रांतीय स्तर की बैठक, स्थापना दिवस समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी 7 जून शनिवार शाम 5:00 बजे से 8 जून रविवार सुबह 10:00 बजे तक गरियाबंद के गांधी मैदान मंगल भवन में संपन्न होगा।
इस विशेष आयोजन में “एक मगधा एक नियम” के संकल्प के साथ समाजिक एकता और संगठन की मजबूती पर चर्चा की जाएगी। यह कार्यक्रम समाज के समग्र विकास को समर्पित रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान हाल ही में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी किया जाएगा, जो समाज के गौरव को दर्शाता है।
इस बैठक में आर्थिक, राजनैतिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक, नैतिक और सामाजिक गतिविधियों पर परिचर्चा होगी। साथ ही युवा और महिला प्रकोष्ठ का गठन भी किया जाएगा।
बैठक में वर्तमान समय की आवश्यकताओं पर गहन चर्चा की जाएगी और निर्णय लिए जाएंगे, जो समाज के भविष्य को दिशा देंगे।
इस महत्वपूर्ण आयोजन की जानकारी मीडिया प्रभारी मनोज गोपाल (मीत) द्वारा दी गई है।









