आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त सचिव बने
OM Darpan
Sep 10, 2025 01:05 am
372 views
10 Sep 2025
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने अपने संगठन में बड़ा विस्तार करते हुए दुर्ग शहर के अध्यक्ष संजय सिंह को प्रदेश संयुक्त सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने की है, जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रभारी और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक तथा सह प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व मंत्री व विधायक मुकेश अहलावत की अनुशंसा पर प्रदेश भर से लगभग 23 लोगों को पार्टी के विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है। इसी कड़ी में दुर्ग के संजय सिंह को यह अहम प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी मिली है, जो उनके संगठनात्मक कौशल पर पार्टी के विश्वास को दर्शाता है।
पार्टी नेतृत्व का जताया आभार
अपनी नई जिम्मेदारी मिलने पर संजय सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मैं अपनी पार्टी के सभी नेताओं का, अपने प्रदेश अध्यक्ष का आभारी हूँ, जिन्होंने मुझे इस पद के लिए उपयुक्त समझा। मैं पार्टी को आश्वस्त करता हूँ कि मुझे पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण से निर्वाह करूँगा।" यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन