22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

धान बिचौलियों पर प्रशासन का शिकंजा, 233 बोरी समेत अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में धान जब्त

शेयर करें

OM Darpan

Dec 16, 2025 06:20 am 414 views
धान बिचौलियों पर प्रशासन का शिकंजा, 233 बोरी समेत अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में धान जब्त

  • बलौदाबाजार में राजस्व, खाद्य और मंडी बोर्ड की संयुक्त कार्रवाई

  • दूसरे के खाते से फसल खपाने की थी तैयारी

बलौदाबाजार.

जिले में धान के अवैध भंडारण और परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। बिचौलियों और कोचियों द्वारा अवैध रूप से धान खपाने की सूचना पर राजस्व, खाद्य विभाग और मंडी बोर्ड की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध धान जब्त किया है।

पलारी में बड़ी कार्रवाई

संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विकासखंड पलारी के ग्राम साराडीह में अवैध रूप से धान का भंडारण किया गया है। मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि नीलेश ट्रेडर्स दुकान के सामने 233 बोरी धान रखा गया था। जांच में पुष्टि हुई कि यह धान बिचौलियों द्वारा दूसरे किसान के खाते के जरिए उपार्जन केंद्र में खपाने की नीयत से जमा किया गया था। टीम ने तत्काल प्रभाव से पूरा धान जब्त कर लिया।

लवन और डमरू में भी दबिश

प्रशासन की कार्रवाई केवल पलारी तक सीमित नहीं रही। तहसील लवन के अंतर्गत ग्राम डमरू में भी राजस्व और मंडी की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। यहां फुटकर व्यापारियों के ठिकानों पर छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान व्यापारी संजय साहू से 55 बोरी, गिरीश साहू से 26 बोरी और हनी जायसवाल के पास से 30 बोरी अवैध धान जब्त किया गया।

किराना दुकान से धान बरामद

इसी कड़ी में तहसील बलौदाबाजार के ग्राम कोलियारी में भी कार्रवाई की गई। यहां हेमिन मंडावी की किराना दुकान की तलाशी लेने पर 55 कट्टा धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया, जिसे टीम ने जब्त कर लिया।

प्रशासन की चेतावनी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान बिचौलियों की सक्रियता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध भंडारण और परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और पकड़े जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

विज्ञापन

Advertisement