पीएम सूर्य घर योजना का कमाल, 3 किलोवाट के प्लांट से शून्य हुआ राजेंद्र साहू का बिजली बिल
OM Darpan
Jul 27, 2026 09:55 pm
557 views
27 Jul 2026
खैरागढ़। खैरागढ़ के शिव मंदिर रोड निवासी राजेंद्र कुमार साहू ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना' अपनाकर बिजली बिल के बोझ से मुक्ति पा ली है। उन्होंने अपने घर की छत पर 3 KWp क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कराया है, जिसके बाद अब उन्हें हर महीने बिजली बिल में भारी बचत का लाभ मिलने लगा है। योजना का लाभ मिलने से आर्थिक बोझ काफी कम हुआ है।
₹1,08,000 की मिली भारी सब्सिडी
राजेंद्र साहू को इस योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कुल ₹1,08,000 की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई है। जुलाई माह में प्लांट स्थापित होने के बाद अब उनकी सालाना बचत लगभग ₹15,000 से ₹18,000 तक होने का अनुमान है। पहले उनका औसत बिल ₹1,300 आता था, जो गर्मियों में ₹2,000 से ₹3,000 तक पहुंच जाता था, लेकिन अब यह खर्च शून्य हो जाएगा।नेट मीटरिंग से बढ़ेगी और बचत
राजेंद्र साहू के घर लगा 3 KWp का प्लांट प्रतिमाह 300 से 360 यूनिट बिजली उत्पादन करेगा। यदि घर में बिजली की खपत कम होती है, तो अतिरिक्त बिजली नेट मीटरिंग के जरिए ग्रिड में चली जाएगी। विभाग इस बिजली का क्रेडिट अगले बिलों में समायोजित करेगा। राजेंद्र साहू ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे भी इस योजना का लाभ उठाकर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनें। सौर ऊर्जा के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी।जरूरी खबरें
विज्ञापन