16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुरु घासीदास जयंती खरोरा में अशवंत तुषार साहू ने दिया सामाजिक समानता का संदेश

OM Darpan

Dec 22, 2025 07:24 am 385 views
गुरु घासीदास जयंती खरोरा में अशवंत तुषार साहू ने दिया सामाजिक समानता का संदेश

महासमुंद/खरोरा:

महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरोरा में परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुँचने पर समाज के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा उनका चंदन-तिलक लगाकर और फूल-माला पहनाकर आत्मीय व भव्य स्वागत किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

समारोह को संबोधित करते हुए अशवंत तुषार साहू ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी का संपूर्ण जीवन मानवता के कल्याण के लिए समर्पित था। उनके सिद्धांत मुख्य रूप से "मनखे-मनखे एक समान" पर आधारित हैं, जो हमें सामाजिक समानता, सत्य, अहिंसा और अंधविश्वास से मुक्ति का मार्ग दिखाते हैं।

साहू ने उपस्थित जनसमूह को बाबा के 'सप्त सिद्धांतों' (सात सिद्धांत) की महत्ता समझाई। उन्होंने कहा कि सतनाम में अटूट विश्वास, मूर्ति पूजा का खंडन, जातिवाद का त्याग, जीव हत्या न करना, नशा न करना, नारी सम्मान और पशु कल्याण जैसे सूत्र ही एक सभ्य समाज की नींव हैं। आज के दौर में इन विचारों को आत्मसात करना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री त्रिभुवन महिलांग उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता खरोरा की सरपंच श्रीमती वीणा चंद्राकर ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर और सरपंच प्रतिनिधि कमलेश चंद्राकर मंच पर विराजमान रहे।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन हेमेंद्र चंद्राकर ने किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी अंजोर दास कोसल ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। आयोजन में पंचगण, समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे और बाबा के संदेशों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917024033118

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 18