25 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय ने निगम महापौर को दी चुनौती, कहा दम है तो कराएं अपनी निधि द्वारा किए कार्यों का भौतिक सत्यापन

शेयर करें

OM Darpan

Nov 29, 2024 01:26 am 220 views

जगदलपुर (कौशल संदुजा)।  जगदलपुर नगर निगम के उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय ने नगर निगम की महापौर सफीरा साहू को चुनौती दी है। उनका कहना है कि यदि महापौर अपने आंचल पर लगे दागों को धोना चाहती हैं, तो उन्हें महापौर निधि से कराए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन न्यायालय की निगरानी में करवाना चाहिए। राजेश राय ने आरोप लगाया कि महापौर लगातार जनता की आंखों में धूल झोंकने का कार्य कर रही हैं। पूर्व के परिसीमन को आधार बनाकर महापौर अन्य वार्डों में कार्य आबंटित कर रही हैं और खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश कर रही हैं। उनका कहना है कि परिसीमन में हुए क्षेत्र परिवर्तन के कारण कागजों में महापौर निधि से किए गए कार्य अब अन्य वार्डों में दर्ज हो गए हैं। राजेश राय ने महापौर से यह भी कहा कि अगर वह सच में ईमानदार हैं, तो महापौर निधि से कराए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन कराकर दिखाएं। इसके बाद ही वह महापौर को भ्रष्टाचारी कहने से बच सकते हैं।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260925133637529

विज्ञापन

Advertisement