मोबाइल चोरी कर खाता से पैसे निकालने वाले गिरोह का भंडाफोड़, बस्तर पुलिस ने मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से आरोपियों को किया गिरफ्तार
OM Darpan
Dec 12, 2024 01:05 am
293 views
12 Dec 2024
-

- बस्तर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मोबाइल चोरी कर ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
- आर्यन यादव – पिता: श्री सागर यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी: बालाघाट, इंदिरा नगर, वार्ड क्रमांक 24, तहसील और पोस्ट बालाघाट, थाना कोतवाली बालाघाट, जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश), वर्तमान पता: वैभव लक्ष्मी नगर, कलमना, नागपुर (महाराष्ट्र)
- अभय बागडे – पिता: श्री मनोज बागडे, उम्र 19 वर्ष, निवासी: लिंगा देवरी, वार्ड क्रमांक 24, पोस्ट देवरी, थाना हट्टा, तहसील बालाघाट, जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश)
पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। बढ़ते अपराधों को देखते हुए पुलिस ने विशेष रूप से सायबर सेल के माध्यम से अभियान चलाया। इसके तहत 19 अक्टूबर 2024 को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका मोबाइल चोरी कर लिया गया था और बाद में फोनपे के माध्यम से उसके खाते से कुल 99,900 रुपये की निकासी की गई थी।पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आरोपियों ने चोरी किए गए मोबाइल से फोनपे एप्लिकेशन को अनस्टाल कर फिर से इंस्टॉल किया और यूट्यूब से पासवर्ड रिसेट करने का तरीका सीखा। इसके बाद आरोपियों ने च्वाईस सेंटर के माध्यम से बारकोड जनरेट कर खाते से पैसे निकाल लिए। आगे की जांच में बस्तर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी मध्यप्रदेश के बालाघाट से जगदलपुर आए थे। यहां उन्होंने तीन दिन रुककर छह मोबाइल चोरी किए थे। इनमें से एक मोबाइल से ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद आरोपियों ने बारी-बारी से खाते से पैसे निकाले और उसका इस्तेमाल खाने-पीने में किया। इस पूरे मामले में बस्तर पुलिस ने तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:
-
निरीक्षक: शिवानंद सिंह, सुरेश जांगडे, गौरव तिवारी
-
उपनिरीक्षक: प्रमोद सिंह ठाकुर
-
सहायक उपनिरीक्षक: प्रमोद सिन्हा
-
आरक्षक: गौतम सिन्हा, रवि कुमार, रोशन चैहान, उत्तम ध्रुव
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन