25 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लालचर्च में क्रिसमस के अवसर पर गीत-संगीत प्रतियोगिता आयोजित

शेयर करें

OM Darpan

Dec 11, 2024 12:10 am 288 views
जगदलपुर (कौशल संदुजा)। चन्दैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल लालचर्च में क्रिसमस के उपलक्ष्य में एक शानदार गीत-संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में चर्च की विभिन्न समितियों के सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें महिला समिति, सन्डे स्कूल, मेथोडिस्ट मेंन, और एम ई वाय एफ के जवानों ने बढ़ चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान, सुमधुर मसीही गीतों के साथ पूरे कलीसिया के लोग भाव विभोर हो उठे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने एक साथ मिलकर क्रिसमस के गीत गाए, जो कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। यह प्रतियोगिता न केवल धार्मिक भावना को बढ़ावा देने का एक जरिया बनी, बल्कि कलीसिया के सभी वर्गों को एक साथ लाने का भी अवसर प्रदान किया।
समूहगान में प्रथम स्थान अम्बेडकर वार्ड से सुहानी और उनके ग्रुप को प्राप्त हुआ, जबकि एकल गान में प्रथम स्थान मीना खडसे को मिला। पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान युश जान और उनके साथियों ने हासिल किया।
विजेताओं को पुरस्कार बिशप डॉ एस सुना और पास्टर लॉरेंस दास द्वारा प्रदान किए गए। निर्णायकों के रूप में विजेन्द्र डेनियल, विजय भुषणम, और ब्रिजेश बडोदिया थे। शानदार एंकरिंग का कार्य ऐश्वर्या राव ने किया। यह कार्यक्रम लालचर्च सोशल कमेटी के अध्यक्ष मनीष पारकर और उनके सदस्यगण की अगुवाई में आयोजित किया गया। इस आयोजन में विशेष सहयोग निखिल राज दास, रजनीद्र डेनियल, अजय टाइटस, राजेश राव, श्रीनिवास राव, जोगा सूर्या, और किशोर का रहा। इस बारे में जानकारी मसीह समाज प्रवक्ता रत्नेश बेंजामिन ने दी।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260925123617616

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 7 / 16