22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरला ब्लॉक की शासकीय राशन दुकानों में बढ़ती समस्याएं, संचालकों ने की कलेक्टर से शिकायत

शेयर करें

OM Darpan

Sep 20, 2024 11:27 pm 206 views
  • कमीशन राशि न मिलने से संचालक परेशान, स्टॉक में कटौती कर किया जा रहा है भंडारण
बेमेतरा। बेरला ब्लॉक की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में इन दिनों गंभीर समस्याएं सामने आ रही हैं। संचालकों को कई महीनों से कमीशन की राशि नहीं मिल रही है, जिससे उनके सामने वित्तीय कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही हैं। राशन दुकानों में चावल, शक्कर और नमक की मात्रा शासन द्वारा भेजे गए स्टॉक से कम दी जा रही है, जिससे हितग्राहियों को सही समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है। संचालकों ने कलेक्टर को इस विषय में शिकायत पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने राशन स्टॉक की कटौती, कमीशन की राशि और सर्वर की समस्याओं का जिक्र किया है। पत्र में बताया गया है कि कई दुकानों में राशन कार्ड से सामग्री वितरण में तकनीकी समस्याएं हो रही हैं, जिससे हितग्राहियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। संचालकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जाए, अन्यथा वे अपनी दुकानों में ताला लगाकर विरोध स्वरूप घर बैठ जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार मशीनों में सर्वर की समस्या के कारण वितरण प्रक्रिया बाधित हो रही है, जिसे तत्काल सुधारने की आवश्यकता है। संचालकों का कहना है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्यवाही नहीं हुई, तो उन्हें मजबूरन सख्त कदम उठाने पर विचार करना पड़ेगा।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923052040521

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 6