16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: दुर्ग में प्रतिबंधित लकड़ी का अवैध परिवहन करते 5 वाहन जब्त

OM Darpan

Dec 06, 2025 05:59 am 214 views
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: दुर्ग में प्रतिबंधित लकड़ी का अवैध परिवहन करते 5 वाहन जब्त

  • धमधा और पाटन वनमंडल में रात्रि गश्त के दौरान पकड़ाया मामला
  • वाहनों को डिपो भेजा गया, वन अधिनियम के तहत केस दर्ज

दुर्ग.

प्रदेश में वन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले के धमधा और पाटन वनमंडल में विभागीय टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 4 दिसंबर 2025 को रोस्टर और रात्रि गश्त के दौरान टीम ने प्रतिबंधित लकड़ी (काष्ठ) का अवैध परिवहन करते हुए पांच वाहनों को रंगे हाथों पकड़ा है।

पांच अलग-अलग प्रकरण दर्ज

विभागीय टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 दिसंबर 2025 को वन अपराध क्रमांक 76/22, 76/23, 76/24, 76/25 एवं 53/24 पंजीबद्ध कर लिए हैं। वन विभाग का कहना है कि वनों की कटाई रोकने और अवैध व्यापार पर लगाम कसने के लिए वन संरक्षण अधिनियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वाहनों को डिपो में किया गया सुरक्ष‍ित

जब्त किए गए वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग के डिपो में खड़ा कराया गया है। इनमें से चार वाहन—सीजी 04 जेसी 8048, सीजी 06 एम 0463, सीजी 07 सीए 1055 और सीजी 07 सी 7985—को पाटन डिपो में रखा गया है। वहीं, एक वाहन सीजी 04 जेडी 7725 को कुम्हारी डिपो में अभिरक्षा में लिया गया है।

लकड़ी राजसात करने की तैयारी

डीएफओ दीपेश कपिल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नियमानुसार आरोपियों पर जुर्माना (मुआवजा) अधिरोपित करने के साथ ही जब्त की गई प्रतिबंधित लकड़ी को राजसात करने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वन संरक्षण को मजबूत करने के लिए विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण और सघन गश्त की जा रही है, ताकि ऐसी अवैध गतिविधियों को पूरी तरह रोका जा सके।

वन्य अपराधों पर जीरो टॉलरेंस

गौरतलब है कि वन मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश भर में वन्य अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विभाग का जोर केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि सघन वृक्षारोपण, जन जागरूकता अभियान और स्थानीय समुदायों की भागीदारी के जरिए वन संरक्षण के ढांचे को मजबूत करने पर भी है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917034045963

विज्ञापन

Advertisement