15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक रिकेश सेन की मौजूदगी में वार्ड 20 में गूंजा भाजपा का 'वार्ड चलो' अभियान: घर-घर पहुंचकर जाना जनता का हाल

OM Darpan

Apr 14, 2026 05:26 am 346 views
विधायक रिकेश सेन की मौजूदगी में वार्ड 20 में गूंजा भाजपा का 'वार्ड चलो' अभियान: घर-घर पहुंचकर जाना जनता का हाल

भिलाई नगर (ओमदर्पण न्यूज़)।

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश नेतृत्व और जिला भिलाई के निर्देशानुसार 'गाँव चलो/वार्ड चलो' अभियान का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में वैशाली नगर मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 17, वार्ड 20 में सघन जनसंपर्क और संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंडल अध्यक्ष शशि भगत के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन उपस्थित रहे। विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया और केंद्र व राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया।

जनता से सीधा संवाद ही अभियान का उद्देश्य: रिकेश सेन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रिकेश सेन ने कहा कि भाजपा का यह अभियान केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों को हर घर तक पहुँचाएं और आम जनता की समस्याओं के निराकरण में तत्परता दिखाएं।

बड़ी संख्या में जुटे पदाधिकारी और कार्यकर्ता

इस अभियान में संगठन की मजबूती और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जिला व मंडल स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, जिला मंत्री पारस जंघेल, पार्षद प्रदीप सेन, स्मृति दौड़के, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष सिंह और प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष नागेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त मंडल महामंत्री मोतीलाल श्रीवास्तव, अंकुर शर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री विनय सेन, उपाध्यक्ष शैलेंद्र सक्सेना, संजय साहू, मंत्री नैन टंडन, सह मीडिया प्रभारी जितेश भोंगाड़े, परमजीत सिंग, पी किशोर कुमार, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलावती चौहान, अनुराधा यदु, शक्ति केंद्र प्रभारी प्रदीप गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष राजा गिल सहित बड़ी संख्या में मंडल कार्यसमिति सदस्य, कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915210401425

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 345