14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्कूलों में बम की धमकी: दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा

OM Darpan

May 01, 2024 08:46 pm 167 views
  • बम की धमकी से डर का माहौल
  • बम की धमकी लग रहा फर्जी: गृह मंत्रालय
  • कई स्कूलों को मिला था धमकी भरा ई-मेल
नयी दिल्ली। भारत देश की राजधानी दिल्ली में कम से कम 100 स्कूलों में बम रखे होने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी के अनेक क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि अभी तक बम रखे होने की धमकी अफवाह ही लग रही है, लेकिन उन्होंने सभी मेट्रो स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और बाजारों में सुरक्षा कड़ी कर दी है।

फर्जी निकला ई-मेल मामला

सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने स्कूलों को मिले ईमेल के मामले की जांच पूर कर ली है. जांच में पता चला है कि ई-मेल भेजने का यह पूरा मामला फर्जी है। साथ ही पुलिस को स्कूलों की जांच में भी कुछ नहीं मिला है. दिल्ली पुलिस ने इसे एक फर्जी कॉल करार दिया है. पुलिस अब उस आरोपी तक पहुंचने की तैयारी में है जिसने ये मेल भेजा था. इसके लिए आईटी एक्सपर्ट्स से भी मदद ली जा रही है.

कई बड़े स्कूलों को भेजा गया है धमकी का ई-मेल

जांच कर अधिकारियों ने बताया कि मयूर विहार इलाले में स्थित मदर मैरी स्कूल, द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, चाणक्यपुरी के संस्कृति स्कूल, वसंत कुंज के दिल्ली पब्लिक स्कूल और नोएडा सेक्टर 30 में दिल्ली पब्लिक स्कूल को ईमेल के जरिये परिसर में बम रखे होने की धमकी दी गई. अधिकारियों ने बताया था कि सभी विद्यालयों को खाली करा लिया गया और स्थानीय पुलिस को ईमेल के बारे में जानकारी दे दी गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि बम का पता लगाने वाली टीम व दमकल सेवा के अधिकारी विद्यालयों में पहुंच गए और तलाशी अभियान जारी है।

गृह मंत्रालय ने भी जारी किया बयान

गृह मंत्रालय की आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, "घबराने की कोई जरूरत नहीं है। मेल एक धोखा प्रतीत होता है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक कदम उठा रही हैं।"

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914211556824

विज्ञापन

Advertisement