22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेलुगु वेलफेयर सोसायटी AGM: 2025-26 का बजट पेश, कई लोगों ने ली सदस्यता

शेयर करें

OM Darpan

Dec 09, 2025 07:51 am 252 views
तेलुगु वेलफेयर सोसायटी AGM: 2025-26 का बजट पेश, कई लोगों ने ली सदस्यता

  • आंध्रा एसोसिएशन का मिला साथ, कई लोगों ने ली नई सदस्यता; आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत

रायपुर (सत्यानंद सोई).

तेलुगु वेलफेयर सोसायटी की वार्षिक आमसभा (एजीएम) 2024-25 का आयोजन रविवार को गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। सोसायटी के अध्यक्ष टी. गोपी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समाज के विकास, वित्तीय प्रबंधन और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से समाज को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का निर्णय लिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वित्तीय रिपोर्ट और बजट पर मुहर

बैठक के एजेंडे की शुरुआत वित्तीय लेखा-जोखा के साथ हुई। कोषाध्यक्ष एस. दिनकर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का आय-व्यय प्रस्तुत किया और पारदर्शिता के साथ संस्था की आर्थिक स्थिति बयां की। इसके साथ ही, आगामी वर्ष 2025-26 के लिए अग्रिम बजट भी पेश किया गया, जिसे सदन ने मंजूरी दी।

सालभर की गतिविधियों का ब्योरा

सचिव के. सत्या बाबू ने सदन के समक्ष वार्षिक प्रतिवेदन रखा। उन्होंने बीते वर्ष में सोसायटी द्वारा आयोजित सामाजिक गतिविधियों और सामुदायिक सेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में समाज की प्रगति के लिए नई दिशा-निर्देश तय किए गए हैं, जिस पर अमल किया जाएगा।

सदस्यता अभियान और आंध्रा एसोसिएशन का समर्थन

बैठक की खास बात आंध्रा एसोसिएशन के सदस्यों की उपस्थिति रही। उन्होंने तेलुगु वेलफेयर सोसायटी के साथ मिलकर समाजहित में संयुक्त रूप से कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने मेंबरशिप फॉर्म भरकर सोसायटी की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में उपाध्यक्ष एम. वेंकट बाबू, डी. ईश्वर राव, सह सचिव जगदीश, बी. लक्ष्मण राव, बीसीएच राजगारू, पुंडरी, प्रभाकर राव, जेके श्रीनिवास, गणेश, नारद, रामाराव और आदिनारायण सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। अंत में अध्यक्ष टी. गोपी ने सभी का आभार जताते हुए निरंतर समाज सेवा का आह्वान किया।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922231916153

विज्ञापन

Advertisement