कबीरधाम में 3 बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा
OM Darpan
Aug 10, 2026 04:25 am
574 views
10 Aug 2026
-
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नेउर गाँव पहुंचकर किरण, ज्योति और सुमन महोबिया को दी बधाई, घर पर की थी ऑनलाइन तैयारी
▬ घर पर की ऑनलाइन तैयारी ▬
तीनों बहनों ने घर पर रहकर ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से नीट की तैयारी की। ज्योति और सुमन ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बोड़ला से पढ़ाई कर पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की है। वहीं बड़ी बहन किरण ने सरस्वती शिशु मंदिर पांडातराई से पढ़ाई की और अपने दूसरे प्रयास में यह परीक्षा उत्तीर्ण की।▬ समाज की सेवा का निर्देश ▬
शर्मा ने छात्राओं को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा पूरी करने के बाद अच्छे संस्थानों में कार्य कर अनुभव प्राप्त करें। उन्होंने समाज और क्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव बनाए रखने और अपनी शिक्षा का उपयोग जरूरतमंद लोगों की सेवा में करने की सलाह दी, ताकि स्थानीय लोगों को भी उनकी सफलता का लाभ मिल सके।जरूरी खबरें
विज्ञापन