17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भिलाई में 1 रुपए में मिलेगा सेनेटरी नेपकिन, विधायक कार्यालय में लगेगी वेंडिंग मशीन

OM Darpan

Sep 05, 2026 08:47 am 331 views
भिलाई में 1 रुपए में मिलेगा सेनेटरी नेपकिन, विधायक कार्यालय में लगेगी वेंडिंग मशीन
  • गणेश चतुर्थी से शांति नगर स्थित विधायक कार्यालय में शुरू होगी सुविधा, महिलाओं को मिलेगी राहत

भिलाई नगर। भिलाई नगर के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं और किशोरियों को अब मात्र 1 रुपए में सेनेटरी नेपकिन मिलेगा। विधायक रिकेश सेन ने अपने कार्यालय में ऑटोमेटिक सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन लगाने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के अवसर से शुरू होगी। जीरो रोड शांति नगर स्थित श्वेताम्बर जैन मंदिर परिसर में संचालित वैशाली नगर विधायक कार्यालय में यह मशीन स्थापित की जाएगी। इसके माध्यम से महिलाएं जरूरत के समय आसानी से नेपकिन प्राप्त कर सकेंगी। विधायक रिकेश सेन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को सुलभ बनाना है। जरूरतमंद महिलाओं को तत्काल आवश्यकता पड़ने पर अब अलग-अलग स्थानों पर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।  

कार्यालय में एक्स-रे और डायलिसिस भी फ्री

वैशाली नगर विधायक कार्यालय पहले से ही विभिन्न जनोपयोगी सेवाओं का केंद्र बना हुआ है। यहां ब्लड चेकअप, एक्स-रे, सोनोग्राफी, डायलिसिस और मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा कार्यालय में पावर चश्मा वितरण, दुल्हन का ब्राइडल मेकअप और मेहंदी जैसी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब 14 सितंबर से सेनेटरी नेपकिन की सुविधा भी इन सेवा कार्यों में जुड़ जाएगी।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी सुविधा

विधायक ने बताया कि सरकारी योजनाओं और सामाजिक सुविधाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक बिना भेदभाव के पहुंचाना उनका लक्ष्य है। 14 सितंबर से शुरू होने वाली यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी एक उपयोगी सुविधा के रूप में देखी जा रही है।

"जनप्रतिनिधि होने का वास्तविक उद्देश्य जनता की समस्याओं को समझना और उनके समाधान को सरल बनाना है। सेनेटरी नेपकिन की यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य और गरिमा से जुड़ी है।"

रिकेश सेन, विधायक

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917111242713

विज्ञापन

Advertisement