14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ में 14 सितंबर से सजेगा 41वां अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह : रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक जुटेंगी कला जगत की हस्तियां

OM Darpan

Sep 13, 2026 08:48 pm 635 views

रायगढ़। महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को समर्पित 41वां अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल रमेन डेका 14 सितंबर को शाम 7.15 बजे समारोह का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दस दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देश-प्रदेश के ख्यात कलाकार शास्त्रीय नृत्य, गायन, वादन और लोककला की प्रस्तुतियां देंगे। समारोह की पहली शाम वेदमणि सिंह ठाकुर के शिष्यों की गणेश वंदना से शुरू होगी। इसके बाद पद्मश्री डॉ. उषा बारले की पंडवानी और पद्मश्री अनुज शर्मा की लोककला व संगीत की प्रस्तुति होगी।

समारोह के दौरान कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, कुचिपुड़ी, मणिपुरी और कथकली जैसी शास्त्रीय नृत्य शैलियों के साथ भजन और वादन के कार्यक्रम होंगे। 15 सितंबर को अनुष्का सुल्तानिया का कथक और निशित गंगानी का तबला वादन होगा। 16 सितंबर को डॉ. दीपिका सरकार का भरतनाट्यम और भूपेंद्र साहू का छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।

अखिल भारतीय काव्य संध्या 19 को

17 सितंबर को जाह्नवी बेहरा का ओडिसी और बादल-बस्तर समूह की प्रस्तुति होगी। 18 सितंबर को पद्मश्री डॉ. भारती बंधु कबीर भजन पेश करेंगे। 19 सितंबर को रीला होता और गौरीशंकर दाश की ओडिसी प्रस्तुति के बाद रात 9 बजे से अखिल भारतीय काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा।

20 सितंबर को इंडियन आइडल फेम अमित साना अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। वहीं 21 सितंबर को संस्कार कला संघ की नृत्य नाटिका और त्रिवेणी संगम द्वारा संतूर-पखावज-तबला वादन की जुगलबंदी देखने को मिलेगी। 22 सितंबर को गुरु कोट्टक्कल नंदकुमारन नायर कथकली की प्रस्तुति देंगे।

कविता कृष्णमूर्ति की सुरमयी शाम

23 सितंबर को आयोजित भव्य समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अंतिम दिन पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की विशेष संगीत संध्या और आयुष नामदेव के सियाधेश म्यूजिक बैंड की प्रस्तुति के साथ समारोह का समापन होगा।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914174209714

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 181