19 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

खाद गबन पर CM विष्णु देव साय का हंटर: कोरिया में प्रभारी शाखा प्रबंधक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

शेयर करें

OM Darpan

May 22, 2026 11:53 am 391 views
खाद गबन पर CM विष्णु देव साय का हंटर: कोरिया में प्रभारी शाखा प्रबंधक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)। छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 के दौरान आमजन की शिकायतों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई की जा रही है। राज्य सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर सख्ती से अमल करते हुए खाद गबन के एक मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कड़े निर्देश के बाद कोरिया जिले में पदस्थ प्रभारी शाखा प्रबंधक एवं नोडल अधिकारी कल्लु प्रसाद मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरिया जिले के खड़गंवा स्थित जिल्दा समिति में खाद वितरण को लेकर अनियमितता और गबन की लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब इसकी उच्च स्तरीय समीक्षा की गई, तो जांच में सामने आया कि नोडल अधिकारी द्वारा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने में घोर लापरवाही बरती गई है।

[smartslider3 slider=2]
[smartslider3 slider=3]
[smartslider3 slider=6]

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इसे भी पढ़े: राजनांदगांव सुशासन तिहार: दिव्यांग मथुरा को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

सुशासन तिहार धमतरी: बारिश में टपकती थी छत, छिन गई थी नींद; अब CM साय ने चाबी सौंपकर पूरा किया पक्के मकान का सपना, महिलाओं की छलक उठी खुशी

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला सहकारी बैंक ने लिया एक्शन

इस लापरवाही के उजागर होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सख्त रुख अपनाया और जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आज सहायक लेखापाल और प्रभारी शाखा प्रबंधक कल्लु प्रसाद मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान कल्लु प्रसाद मिश्रा का मुख्यालय शाखा बैकुंठपुर, जिला कोरिया निर्धारित किया गया है।

पारदर्शिता और जवाबदेही है सर्वोच्च प्राथमिकता

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशील प्रशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यही कारण है कि किसी भी प्रकार की शिकायत सामने आते ही प्रशासनिक और संस्थागत स्तर पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आम जनता का सरकार के प्रति विश्वास मजबूत हो सके।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260919155534241

विज्ञापन

Advertisement