17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: धमधा में मोटरसाइकिल को बैलों की तरह खींचकर जताया विरोध, 20 मई तक चलेगा चरणबद्ध आंदोलन

शेयर करें

OM Darpan

May 18, 2026 07:05 am 504 views
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: धमधा में मोटरसाइकिल को बैलों की तरह खींचकर जताया विरोध, 20 मई तक चलेगा चरणबद्ध आंदोलन

mehngai-ke-khilaf-congress-ka-halla-bol-dhamdha-mein-motorcycle-ko-bailon-ki-tarah-khinchkar-jataya-virodh mehngai-ke-khilaf-congress-ka-halla-bol-dhamdha-mein-motorcycle-ko-bailon-ki-tarah-khinchkar-jataya-virodh

दुर्ग (ओमदर्पण न्यूज़)।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और बेलगाम महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने अनोखे तरीके से अपना आक्रोश व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर के निर्देशानुसार 17 मई से 20 मई तक चरणबद्ध आंदोलन और जनजागरण अभियान की शुरुआत की गई है।

अभियान के पहले दिन जिले के विभिन्न ब्लॉकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान धमधा में हुए अनोखे प्रदर्शन ने खींचा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बैलों की जगह इंसानों ने खींची मोटरसाइकिल

धमधा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में पारंपरिक 'जुड़ा' (दो बैलों को फांसने का उपकरण) में बैलों की जगह खुद को जोड़ा और मोटरसाइकिल बांधकर खींची। इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन के जरिए यह संदेश दिया गया कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की जिंदगी इतनी कठिन बना दी है कि अब वाहन चलाना भी एक बड़ा बोझ बन गया है।

राकेश ठाकुर का केंद्र पर निशाना: 'जनता त्रस्त, सरकार मस्त'

प्रदर्शन में मौजूद जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री देशवासियों को खर्च कम करने की सलाह देते हैं, वहीं दूसरी ओर उनके विदेश दौरों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों का लाभ केवल चुनिंदा उद्योगपतियों को मिल रहा है, जबकि गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्ग महंगाई की मार से जूझ रहा है।

इन इलाकों में पेट्रोल पंपों के सामने हुई नारेबाजी

धमधा के अलावा जामुल, अहिवारा, मुरमुंदा, भिलाई-3, कुम्हारी, पाटन, जामगांव-आर, उतई और नगपुरा सहित विभिन्न ब्लॉकों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंपों के सामने प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने “महंगाई की मार, भाजपा सरकार”, “डीजल-पेट्रोल के दाम कम करो” और “जनता त्रस्त, सरकार मस्त” जैसे नारे लगाए।

आंदोलन के अगले चरण:

  • 18 मई: खाद्य तेल एवं राशन सामग्री की बढ़ती कीमतों को लेकर बाजार क्षेत्रों में प्रदर्शन।

  • 19 मई: सराफा बाजारों (सोना-चांदी के बढ़ते दामों) में जनसंवाद।

  • 20 मई: सोशल मीडिया अभियान के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार।

 इस प्रदर्शन में प्रभारी महामंत्री राजीव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शमशीर कुरैशी, ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा, जिला पंचायत सदस्य दानेश्वर साहू, अशोक कसार, राजेश मानिकपुरी, अघ्नू पाल, अरुण साहू, रजत नायक, राज पटेल, रोमन पटेल, जितेंद्र वर्मा, देवेंद्र चंदेल, परमेश्वर यादव, रामकुमार पटेल, धनेश्वर यादव, पारखत पटेल, विनोद साहू, चेतन कश्यप, सेक्टर अध्यक्ष अरुण साहू, लोचन यादव, श्यामाचरण मनहर, निर्मल जैन, श्रवण साहू, ललित सोनकर, प्रहलाद यादव, विजय ढीमर, हीरा लाल साहू, विनोद पटेल, त्रिलोकी पटेल और हीरा लाल निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।

भिलाई में मानसून से पहले एक्शन में पार्षद: नाले की सफाई शुरू, कहा- ‘इस बार जलभराव से नहीं डूबेंगे घर!’

धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

एमपी की शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917154310367

विज्ञापन

Advertisement