12 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरौदपुरी जैतखाम में तोड़फोड़ मामला : सतनामी समाज भड़का, कलेक्टर ऑफिस को किया आग के हवाले

शेयर करें

OM Darpan

Jun 11, 2024 08:54 am 242 views
गिरौदपुरी जैतखाम में तोड़फोड़ मामला : सतनामी समाज भड़का, कलेक्टर ऑफिस को किया आग के हवाले
    एक्‍शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में सोमवार को बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग पहुंचे, जहां उन्होंने कलेक्टर का घेराव किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. लोग दशहरा मैदान में एक जुट होकर विरोध जता रहे थे कि देखते ही देखते इस प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया. बता दें कि बीते दिनों धार्मिक प्रतीक अमर गुफा में कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ और जैतखाम को तोड़ दिया गया था। जिसके विरोध में समाज द्व‌ारा प्रदर्शन किया जा रहा है.
बलौदा बाजार में उपद्रव पर एक्‍शन में सीएम साय
https://twitter.com/vishnudsai/status/1800171973039071514 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साई ने बलौदा बाजार में हुई हिंसा पर रिपोर्ट मांगी है। साथ ही सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "बलौदा बाजार जिले में उत्पन्न हुई अप्रिय स्थिति पर आईजी व कमिश्नर को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब कर घटना की प्रारंभिक जानकारी ली एवं घटना की रिपोर्ट भी मंगाई है।" उन्होंने कहा, "ज्ञातव्य हो गिरौदपुरी के अमर गुफा मामले में पूर्व में ही न्यायिक जांच हेतु गृहमंत्री विजय शर्मा को निर्देशित किया था, जिसकी घोषणा उनके द्वारा की गई थी। सीएम ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं और सभी से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली इस घटना की होगी न्यायिक जांच: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, ''पवित्र अमर गुफा में 15-16 मैं की दरम्यानी रात को पूज्य जैत खाम को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई थी. राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली इस घटना की न्यायिक जांच करवाई जाएगी.''  
जांच कमेटी बनाने की कर रहे थे मांग दरअसल सतनामी समाज के मंदिर और जैतखाम को खंडित करने के मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे थे. लेकिन अभी तक कोई जांच कमेटी नहीं बनाई गई। जिसके विरोध में सतनाम समाज ने प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट में भारी संख्या में लोग घुस गए. हिंसक हो गया विरोध प्रदर्शन और दफ्तर में लगा दी आग सतनाम समाज के लोग सोमवार को यहां प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान ये प्रदर्शन हिंसक हो गया. यहां प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कलेक्टर ऑफिस के बाहर आग लगा दी. लगी आग से विभागों के दस्तावेज जलकर राख हो गए हैं. इसके साथ ही कई बाइक भी जलकर खाक हो गई हैं. जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झूमा-झटकी भी हुई थी. अब इस मामले को लेकर पुलिस काफी सतर्क हो गई है. प्रदर्शन के उग्र होने के बाद यहां पुलिस बल भी भेजा जा रहा है.

पूरे बवाल का ये है कारण

ये पूरा मामला सतनामी समाज के गुस्से से जुड़ा हुआ है. इसी समाज के लोग यहां प्रदर्शन करने पहुंचे थे. दरअसल बलौदा बाजार के गिरौदपुरी के महकोनी गांव में संत अमरदास तपोभूमि को इस समाज द्वारा काफी पूजा जाता है. बीते दिनों यहां कुछ बदमाशों ने हमला किया था और सतनामी समाज के पवित्र प्रतीक माने जाने वाले जैतखाम को काट दिया था. इसके बाद से ये समाज लगातार गुस्से में चल रहा था. इस काम को करने वालों की गिरफ्तारी को लेकर सतनामी समाज के लोग प्रदर्शन कर रहे थे.
 

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261012154428626

विज्ञापन

Advertisement