गृह विभाग ने रायपुर में पुलिस उपायुक्तों की जिम्मेदारी में किया बदलाव
OM Darpan
Jul 13, 2026 10:10 pm
325 views
13 Jul 2026
-
तारकेश्वर पटेल, दीपमाला कश्यप और अर्चना झा को रायपुर कमिश्नरेट में मिली बड़ी कमान
तारकेश्वर पटेल बने उपायुक्त
जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को पुलिस उपायुक्त, जोन मध्य, कमिश्नरेट रायपुर नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में इसी जोन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के पद पर पदस्थ थे। शासन ने उन्हें अब पदोन्नत करते हुए उसी क्षेत्र की मुख्य जिम्मेदारी दी है।दीपमाला और अर्चना को नई जिम्मेदारी
बिलासपुर विशेष शाखा में जनरल पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत दीपमाला कश्यप को अब रायपुर बुलाया गया है। उन्हें पुलिस उपायुक्त, जोन उत्तर, कमिश्नरेट रायपुर का प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही अर्चना झा की जिम्मेदारी में भी बदलाव किया गया है।अर्चना झा अब यातायात संभालेंगी
अर्चना झा को पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल), कमिश्नरेट रायपुर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह हेडक्वार्टर, प्रशिक्षण, डीसीबी, अजाक एवं सीएडब्ल्यू में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात थीं। विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल नई पोस्टिंग जॉइन करने के निर्देश दिए हैं।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन