17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारतीय महिला लैक्रॉस टीम ने सिंगापुर को दी शिकस्त, रायगढ़ की तीन खिलाड़ियों ने जीता कांस्य

शेयर करें

OM Darpan

Sep 03, 2026 10:29 pm 366 views
भारतीय महिला लैक्रॉस टीम ने सिंगापुर को दी शिकस्त, रायगढ़ की तीन खिलाड़ियों ने जीता कांस्य
 
  • कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने सिंगापुर को हराकर हासिल किया तीसरा स्थान

  रायगढ़। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। इस टीम में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की तीन खिलाड़ी सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया शामिल रहीं। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के निर्णायक मुकाबले में सिंगापुर को पराजित कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। रायगढ़ की इन तीनों बेटियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीतने में सफल रहा।

सिंगापुर को हराकर जीता ब्रॉन्ज

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन कर देश और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। टीम की इस सफलता में जिले की तीनों खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा

ओ.पी. चौधरी ने सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया की सफलता को पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की अन्य बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917171328538

विज्ञापन

Advertisement