कोरबा की ललिता रजक का सपना हुआ पूरा, पीएम आवास योजना से मिला पक्का मकान
OM Darpan
Sep 08, 2026 02:54 am
420 views
08 Sep 2026
कोरबा। कोरबा नगर निगम क्षेत्र के कोसाबाड़ी स्थित कबीर बाग के पीछे रहने वाली ललिता रजक का पक्के मकान का सपना पूरा हो गया है। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण पक्का घर बनाना मुश्किल था, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) ने इसे संभव कर दिया।
हितग्राही ललिता रजक ने बताया कि पहले पक्के मकान की चिंता बनी रहती थी। योजना का लाभ मिलने के बाद शासन से मिली सहायता ने उनके सपने को हकीकत में बदल दिया। अब उनका परिवार अपने पक्के मकान में रह रहा है।
मौसम की मार से मिली मुक्ति
ललिता के अनुसार, पक्का मकान मिलने से परिवार को सुरक्षा और स्थायित्व मिला है। अब उन्हें खराब मौसम या बारिश की चिंता नहीं सताती। परिवार अपने घर में सुकून और आत्मसम्मान के साथ जीवन बिता रहा है।बेहतर भविष्य का सहारा बना घर
ललिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह घर उनके परिवार के बेहतर भविष्य का सहारा बना है और इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।जरूरी खबरें
विज्ञापन