महतारी वंदन योजना ने बदली कोण्डागांव की शारदा नाग की तकदीर, 1000 रुपये की मदद से खड़ी की खुद की किराना दुकान
OM Darpan
Aug 24, 2026 01:30 am
497 views
24 Aug 2026
-
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से आत्मनिर्भर हुई कोलियारी डीही की शारदा, 1000 रुपये की किश्त से शुरू किया अपना व्यवसाय
दूसरों पर निर्भरता खत्म और बढ़ा आत्मविश्वास
कोण्डागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोलियारी डीही की रहने वाली शारदा नाग के लिए महतारी वंदन योजना आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास का आधार बनी है। शारदा के अनुसार, पूर्व में घर-गृहस्थी चलाने और रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने में उन्हें भारी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे वे काफी परेशान रहती थीं।योजना की राशि से शुरू किया स्वरोजगार
शारदा के जीवन में महतारी वंदन योजना एक नई उम्मीद बनकर आई। योजना के तहत नियमित रूप से मिलने वाली 1000 रुपये की राशि से उन्हें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में बड़ी मदद मिली। उन्होंने बताया कि अब वे अपनी जरूरतों के लिए पहले की तरह परेशान नहीं होती हैं। उन्होंने इस सहायता राशि से बचत करना शुरू किया और अपने घर के पास एक छोटी सी किराना दुकान खोल ली। आज इस दुकान के माध्यम से उनके परिवार की आमदनी में बढ़ोतरी हुई है और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में भी काफी मदद मिल रही है।त्योहारों में खुशियां लेकर आई सरकारी सौगात
रक्षाबंधन से ठीक पहले मिली महतारी वंदन योजना की राशि को शारदा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष सौगात माना है। उनका मानना है कि इस योजना ने त्योहार की खुशियों के साथ-साथ उनके पूरे परिवार की आर्थिक खुशहाली को भी बढ़ाया है। अब शारदा अपने स्तर पर परिवार का हाथ बंटा पा रही हैं, जिससे उनके सामाजिक और पारिवारिक स्तर में भी सुधार आया है।जरूरी खबरें
विज्ञापन