मुंगेली जनदर्शन में दिव्यांग महेंद्र को मिली बैटरी चलित ट्राईसाइकिल, अब खुद कर सकेंगे रोजगार के काम
OM Darpan
Sep 09, 2026 02:40 am
380 views
09 Sep 2026
मुंगेली। जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में विकासखंड मुंगेली के ग्राम करूपान निवासी महेंद्र कुमार साहू को बैटरी चलित ट्राईसाइकिल दिलाई गई। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने महेंद्र की समस्या सुनने के बाद समाज कल्याण विभाग को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए थे।
महेंद्र कुमार साहू ने जनदर्शन में पहुंचकर कलेक्टर को बताया कि उन्हें आवागमन में काफी परेशानी होती है। शारीरिक अक्षमता के कारण रोजगार से जुड़े कार्यों और घरेलू कामकाज निपटाने में उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
कलेक्टर तोपनो ने मामले की गंभीरता को देखते हुए समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी किए। इसके बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महेंद्र को बैटरी चलित ट्राईसाइकिल उपलब्ध करा दी।
रोजगार के लिए आसान हुआ सफर
ट्राईसाइकिल मिलने के बाद महेंद्र ने बताया कि पहले किसी भी काम के लिए बाहर जाने में काफी समय और मेहनत लगती थी। अब बैटरी चलित वाहन की मदद से वे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक आ-जा सकेंगे। महेंद्र के अनुसार यह सुविधा उनके लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है। इससे उनकी दूसरों पर निर्भरता कम होगी और वे अपने दैनिक कार्यों को पहले की तुलना में अधिक सहजता से पूरा कर पाएंगे। महेंद्र ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का आभार जताया।बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर जी.एल.यादव और समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक नदीम काजी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।जरूरी खबरें
विज्ञापन