14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सड्डू बाजार में तलवार लहराते हुए गोपाल ताण्डी गिरफ्तार, 18 संगीन केस हैं दर्ज

OM Darpan

Sep 06, 2026 07:57 pm 401 views
सड्डू बाजार में तलवार लहराते हुए गोपाल ताण्डी गिरफ्तार, 18 संगीन केस हैं दर्ज
 
  • पुलिस ने सड्डू बाजार से 18 आपराधिक मामलों के आरोपी को दबोचा, अवैध तलवार बरामद

✍️ विशेष संवाददाता रायपुर | रायपुर पुलिस ग्रामीण ने सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना विधानसभा पुलिस ने एक शातिर बदमाश को रंगे हाथों दबोचा है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक धारदार तलवार बरामद की है, जिसका उपयोग वह सड्डू बाजार इलाके में लोगों को डराने-धमकाने के लिए कर रहा था।

सड्डू बाजार में घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी

घटना 05 सितंबर 2026 की है। थाना विधानसभा पुलिस को मुखबिर के जरिए पुख्ता जानकारी मिली थी कि सड्डू बाजार स्थित सुलभ शौचालय के पीछे एक व्यक्ति हाथ में नंगी तलवार लिए आम लोगों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देरी किए मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान खालबाड़ा सड्डू निवासी गोपाल ताण्डी के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से लोहे की एक धारदार तलवार जब्त कर ली है।

हत्या, बलवा और पॉक्सो जैसे 18 गंभीर मामले दर्ज

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार गोपाल ताण्डी थाना विधानसभा का घोषित हिस्ट्रीशीटर है। जुर्म की दुनिया में उसका पुराना रिकॉर्ड रहा है। आरोपी के विरुद्ध रायपुर के सिविल लाइन, आजाद चौक, पंडरी और विधानसभा जैसे विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट, बलवा, मारपीट, आर्म्स एक्ट, आबकारी और जुआ एक्ट सहित कुल 18 आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी कई बार जेल की हवा खा चुका है।

आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई, सलाखों के पीछे अपराधी

पुलिस ने इस ताजा मामले में आरोपी गोपाल ताण्डी के खिलाफ थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 317/26 के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ समय-समय पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्रवाई की जाती रही है। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर की शांति व्यवस्था को भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।  

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915001712167

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 181