8 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेवा सेतु शिविर में सफुरा बाई को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, अब बनेंगी आत्मनिर्भर

शेयर करें

OM Darpan

Oct 09, 2026 12:54 am 659 views
सेवा सेतु शिविर में सफुरा बाई को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, अब बनेंगी आत्मनिर्भर


जांजगीर-चांपा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिले के ग्राम उरैहा निवासी श्रीमती सफुरा बाई के लिए कुटराबोड़ में आयोजित 'सेवा सेतु शिविर' नई सुविधा और आत्मनिर्भरता की सौगात लेकर आया। इस शिविर में उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई, जिससे अब उनके लिए रोजमर्रा के जरूरी कार्यों के लिए आवागमन बेहद आसान हो गया है।


दूसरों पर खत्म हुई निर्भरता

सफुरा बाई ने बताया कि पहले कहीं भी आने-जाने के लिए उन्हें दूसरों की सहायता लेनी पड़ती थी। लेकिन अब मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिल जाने से वे अपने जरूरी कामों के लिए स्वयं आ-जा सकेंगी। इससे न केवल उनकी दैनिक गतिविधियों में सहूलियत हुई है, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ा है।


पीएम व सीएम का जताया आभार

उन्होंने कहा कि यह सहायता उनके लिए केवल आवागमन का साधन नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने की इस खुशी पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261009023433536

विज्ञापन

Advertisement