जनदर्शन में पहुंचे 6 दिव्यांगों को तत्काल मिली मदद, किसी को ट्राइसाइकिल तो किसी को मिली व्हीलचेयर
OM Darpan
Sep 08, 2026 03:15 am
376 views
08 Sep 2026
कोरबा। कलेक्टर जनदर्शन में अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को लेकर पहुंचे दिव्यांगजनों के आवेदनों पर जिला प्रशासन ने त्वरित पहल की है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में आए दिव्यांगों के आवेदनों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने 6 हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण प्रदान किए। इनमें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर और सी.पी. चेयर शामिल हैं। प्रशासन की इस पहल से दिव्यांगों को आवागमन और सामान्य जीवन में आत्मनिर्भरता मिलेगी।
धवईपुर कटघोरा निवासी परदेशी दास, मोतीसागर पारा के गुड्डी सागर और दर्री के रामजी साव को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल दी गई। गुड्डी सागर को ट्राइसाइकिल के साथ वॉकर भी उपलब्ध कराया गया। इन उपकरणों से दिव्यांगों के लिए दैनिक जीवन की गतिविधियां अधिक सहज होंगी।
कुसमुंडा के ललित को व्हीलचेयर और दृष्टि को मिली सी.पी. चेयर
कुसमुंडा निवासी ललित जांगड़े को व्हीलचेयर, दुरपा रोड की दृष्टि महंत और निरवर को सी.पी. चेयर प्रदान की गई। जिला प्रशासन का दावा है कि पात्र दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा।पात्र दिव्यांगों को समय पर लाभ देना प्रशासन की जिम्मेदारी
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता से पूरा करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इस दौरान अपर कलेक्टर ओंकार यादव, माधुरी सोम और समाज कल्याण विभाग के उप संचालक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।जरूरी खबरें
विज्ञापन