19 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हिंदी पत्रकारिता के 200 साल: रायपुर में होगा पत्रकारों का जमावड़ा, CM विष्णु देव साय ने लॉन्च किया 'पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव' का पोस्टर

शेयर करें

OM Darpan

May 12, 2026 07:00 am 183 views
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल: रायपुर में होगा पत्रकारों का जमावड़ा, CM विष्णु देव साय ने लॉन्च किया 'पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव' का पोस्टर

रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 30 मई को आयोजित होने वाले “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव” में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री साय ने इस आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त किया और आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव” के पोस्टर का भी विमोचन किया।

दिग्गज पत्रकारों और संपादकों का होगा जमावड़ा

प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा, लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका और समाज में पत्रकारिता के योगदान को सम्मानित व स्मरणीय बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश और देश के वरिष्ठ पत्रकारों, संपादकों, मीडिया विशेषज्ञों, साहित्यकारों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों की सहभागिता रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

होंगे ये खास कार्यक्रम

आयोजन के अंतर्गत केवल विचार-विमर्श ही नहीं होगा, बल्कि पत्रकार सम्मान समारोह, विशेष गोष्ठी, मीडिया के मौजूदा परिदृश्य पर व्याख्यान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास, प्रेस क्लब के महासचिव गौरव शर्मा सहित प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260919162548964

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 2 / 346