80वें स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में मुख्यमंत्री साय करेंगे ध्वजारोहण
OM Darpan
Aug 10, 2026 04:31 am
549 views
10 Aug 2026
-
15 अगस्त को पुलिस मैदान में होगा मुख्य समारोह उप मुख्यमंत्री और मंत्री विभिन्न जिलों में लेंगे सलामी
▬ विभिन्न जिलों में सांसद करेंगे ध्वजारोहण ▬
बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद संतोष पांडेय, कोंडागांव में सांसद भोजराज नाग, बलरामपुर में सांसद चिंतामणि महाराज, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े और बीजापुर में सांसद महेश कश्यप ध्वजारोहण करेंगे। सुकमा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा तिरंगा फहराएंगे।▬ 6 जिलों में विधायक फहराएंगे तिरंगा ▬
कोरबा जिले में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में विधायक अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विधायक धरमजीत सिंह, मुंगेली जिला मुख्यालय में विधायक पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में विधायक भैय्या लाल राजवाड़े और नारायणपुर जिला मुख्यालय में विधायक लता उसेंडी स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।जरूरी खबरें
विज्ञापन