23 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आस्था और विकास संग सीएम साय ने मनाया छठ पर्व, मुख्यमंत्री साय ने की कई बड़ी घोषणा

शेयर करें

OM Darpan

Oct 29, 2025 01:14 am 263 views
आस्था और विकास संग सीएम साय ने मनाया छठ पर्व, मुख्यमंत्री साय ने की कई बड़ी घोषणा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आज छठ महापर्व के पावन अवसर पर जशपुर जिले के कुनकुरी छठ घाट में उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए विशेष कामना की।

सूर्य उपासना और समरसता का संदेश

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छठ पूजा सूर्य उपासना और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने इस पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। उन्होंने यह भी कहा कि यह उनके लिए अत्यंत सौभाग्य का अवसर है कि उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में छठ महापर्व जैसे आस्था और श्रद्धा से जुड़े पर्व में शामिल होने का मौका मिला।

कुनकुरी घाट के लिए बड़ा आर्थिक फैसला

श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, मुख्यमंत्री ने एक बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की कि कुनकुरी छठ घाट के सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 5 करोड़ 17 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से घाट पर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और यह क्षेत्र श्रद्धालुओं के लिए और अधिक सुविधाजनक बन पाएगा। मुख्यमंत्री के इस फैसले से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923072101712

विज्ञापन

Advertisement