22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनचले ने पुलिसकर्मी को टक्कर मार, 100 मीटर तक घसीटा

शेयर करें

OM Darpan

Apr 14, 2024 08:21 am 167 views
गुरुग्राम गुरुग्राम में यातायात पुलिस के एक सिपाही द्वारा कार रोकने के लिए कहे जाने पर एक कार चालक ने सिपाही को टक्कर मार दी और टक्कर मारने के बाद सिपाही को बोनट पर डाल 100 मीटर तक घसीटा जिससे वह घायल हो गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर भीड़ होने के कारण चालक कार लेकर फरार नहीं हो सका और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि यह घटना शुक्रवार को सेक्टर 4/7 चौक पर शाम करीब छह बजे घटी। इस घटना में घायल हुए कांस्टेबल अजय पाल यहां यातायात ड्यूटी पर तैनात थे। सिपाही अजय पाल ने कराई शिकायत दर्ज, शिकायत में दर्ज कराई पुरी बात सिपाही अजय पाल ने अपनी शिकायत में कहा है कि चौक से सेक्टर नौ की ओर एक सफेद कार जा रही थी और उसके शीशे काले थे। सिपाही अजय पाल ने इसमें कहा कि जब उन्होंने चालक को कार रोकने को कहा तब उसने उन्हें टक्कर मारते हुए बोनेट पर लाद लिया। कांस्टेबल ने कहा, ‘‘ मैंने चिल्लाते हुए चालक से कार रोकने को कहा लेकिन वह करीब 100 मीटर तक मुझे बोनट पर लेकर कार को चलाता रहा। ’’ उनके अनुसार जब कार जाम में फंस गयी तब चालक को उसे रोकना पड़ा और फिर अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी चालक पर एक्शन पुलिस के अनुसार इस घटना में पाल घायल हो गये और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पाल की शिकायत पर शुक्रवार को न्यू कॉलोनी थाने में भादंसं की संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज की गई है। थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार चालक अमित को गिरफ्तार कर लिया है और वह सोनीपत के बरौना गांव का निवासी है। सिंह ने कहा कि आरोपी को यातायात पुलिस ने चालान जारी किया है और उसे फिलहाल जमानत पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922234918957

विज्ञापन

Advertisement