23 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

03 वर्षों से फरार नक्सली गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Sep 22, 2024 10:22 pm 203 views

  • नडे़नार कटेकल्याण क्षेत्र में जनमिलिशिया डिप्टी कमांडर का धरपकड़

दंतेवाड़ा (कौशल संदुजा)

दरभा क्षेत्र के पखनार पुलिस ने तीन साल से फरार नक्सली सुखराम मड़कामी उर्फ हड़मा, उर्फ गोरगा, उर्फ मनकू मड़कामी, जो नडे़नार-कटेकल्याण क्षेत्र का निवासी है, को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी गोपनीय सैनिक बुधराम कवासी की हत्या में शामिल था। इस मामले में पूर्व में चार अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का विशेष निर्देशन:

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के विशेष निर्देशन पर हुई इस कार्रवाई के लिए अति. पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, अति. पुलिस अधीक्षक (आप्स) योगेश देवांगन और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशलूर विश्वदीपक त्रिपाठी ने मार्गदर्शन किया। चौकी पखनार थाना दरभा के केस क्रमांक 31/2021 धारा 147, 148, 149, 302 भांदवि, 25, 27 आम्स एक्ट, 38, 39(2) यूएपी एक्ट के तहत फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण:

मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम तोयनार मुंदेनार तिराहा के पास घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में सुखराम मड़कामी ने 22 जून 2021 को पखनार के साप्ताहिक बाजार में गोपनीय सैनिक बुधराम कवासी की हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की। यह हमला अन्य नक्सलियों मड्डा मड़कामी, जयसिंह उर्फ जीबो मड़कामी, गुड्डी पोडियामी, लखमा व अन्य के साथ मिलकर किया गया था। चाकू और टंगिया से किए गए इस हमले में बुधराम कवासी की मौत हो गई थी।

अरसे बाद गिरफ्तारी:

सुखराम मड़कामी को पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर 21 सितंबर 2024 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक केशरी चंद साहू, उप निरीक्षक राजेश कुमार राठौर, प्रधान आरक्षक आजूलाल पिद्दा, आरक्षक यशवंत ठाकुर, और आरक्षक शंकर चांदने ने योगदान दिया।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923182514428

विज्ञापन

Advertisement