16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

धुरसा में भक्तिमय माहौल: शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ में पहुंचे विधायक रोहित साहू, कहा- कथा श्रवण से मिली आत्मिक शांति

OM Darpan

Dec 27, 2025 11:49 pm 2,316 views
धुरसा में भक्तिमय माहौल: शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ में पहुंचे विधायक रोहित साहू, कहा- कथा श्रवण से मिली आत्मिक शांति

https://omdarpan.com/public/storage/uploads/2025/12/04.jpg

 

राजिम/धुरसा। 

राजिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धुरसा में आयोजित 'श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ' के पावन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू ने शिरकत की। इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर उन्होंने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान व्यासपीठ पर विराजमान पं. हलधर नाथ योगी ने शिव महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान कराया। विधायक रोहित साहू ने पंडित जी के श्रीमुख से कथा का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण की दिव्य कथा सुनने से उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा और विशेष ज्ञान की अनुभूति हुई है।

आयोजक परिवार का किया अभिनंदन

इस भव्य और पुण्य आयोजन के लिए विधायक ने मुख्य आयोजक लोकनाथ साहू एवं समस्त साहू परिवार का हृदय से अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मकता का संचार होता है। अंत में उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान भोलेनाथ सभी पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917031043733

विज्ञापन

Advertisement