25 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुकमा में नक्सलियों के डम्प से बरामद हुआ टिफिन बम, भरमार बंदूक और अन्य नक्सली सामग्री

शेयर करें

OM Darpan

Sep 30, 2024 12:05 am 186 views
सुकमा (कौशल संदुजा)। थाना भेज्जी क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 28.09.2024 की रात को कोंटा एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया। इस अभियान में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और बस्तर फाइटर्स की टीमों ने मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस बलों ने ग्राम दंतेशपुरम के जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों के एक डम्प का पता लगाया। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, नक्सली अपनी सामग्री छोड़कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने क्षेत्र की सघन तलाशी ली और डम्प से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की। बरामद की गई सामग्रियों में एक नग भरमार बंदूक, एक नग टिफिन बम, एक टीवी (बीपीएल कंपनी), प्रेसर आईईडी स्विच, 49 नग सिरिंज, एक ढफली, एक ढोलक, दो नग बम फटाका, दो मोबाईल चार्जर, एक बैटरी पिन, नक्सली बैनर, नक्सली साहित्य (25 नग), नक्सली नोट बुक (10 नग) और दवाइयां शामिल थीं। सुरक्षा बलों द्वारा सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया गया है, और अभियान के दौरान सभी जवान सकुशल अपने कैम्प लौट आए। यह अभियान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान का हिस्सा था। कोंटा एरिया कमेटी के नक्सलियों की सक्रियता की सूचना पर डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम को दंतेशपुरम, भण्डारपदर, नागाराम और कोराजगुड़ा के जंगल क्षेत्रों में भेजा गया था। दिनांक 29.09.2024 को प्रातः 08:00 बजे, जंगल में पुलिस पार्टी की मौजूदगी देखकर नक्सली भाग गए, जिसके बाद पुलिस ने नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखी गई सामग्री बरामद की।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260925230836213

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 12 / 200