17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम हेल्पलाइन 1076 का असर: शिकायत के एक घंटे में कोरबा में बिजली समस्या दूर

OM Darpan

Jun 11, 2026 10:18 pm 193 views
सीएम हेल्पलाइन 1076 का असर: शिकायत के एक घंटे में कोरबा में बिजली समस्या दूर

सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत, एक घंटे में दूर हुई वोल्टेज की समस्या

  • कोरबा के पंपहाउस क्षेत्र निवासी रामकुमार साहू ने दर्ज कराई थी शिकायत, विद्युत विभाग ने तत्काल सुधार कर व्यवस्था सामान्य की
कोरबा (ओम दर्पण)। सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर संचालित यह हेल्पलाइन शासन और जनता के बीच संवाद को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के साथ नागरिकों की शिकायतों के समयबद्ध समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
यह भी पढ़ें: जनता की समस्या अब एक कॉल पर सुनेगी सरकार, सीएम हेल्पलाइन 1076 शुरू
मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा 9 जून को सीएम हेल्पलाइन के शुभारंभ के बाद इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। कोरबा शहर के पंपहाउस क्षेत्र निवासी श्री रामकुमार साहू ने अपने क्षेत्र में लगातार हो रही विद्युत वोल्टेज अप-डाउन की समस्या को लेकर सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई थी। श्री रामकुमार साहू ने बताया कि विद्युत आपूर्ति में बार-बार उतार-चढ़ाव होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने शाम लगभग 4 बजे मोबाइल फोन के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही विद्युत विभाग ने तत्परता दिखाते हुए मामले पर त्वरित कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें: सुशासन तिहार 2026: 4 जून को इन जिलों में लगेंगे समाधान शिविर
विद्युत विभाग की टीम ने 100 के.व्ही.ए. क्षमता के डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर के न्यूट्रल की समस्या को ठीक कर समस्या का निराकरण किया। शिकायत दर्ज होने के लगभग एक घंटे के भीतर शाम 5 बजकर 09 मिनट पर विद्युत व्यवस्था सामान्य हो गई। समस्या के त्वरित समाधान से संतुष्ट श्री रामकुमार साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से अब आम नागरिकों की आवाज सीधे शासन तक पहुंच रही है। शिकायत दर्ज करते समय उनकी समस्या को गंभीरता से सुना गया और संबंधित विभाग द्वारा शीघ्र कार्रवाई करते हुए समाधान सुनिश्चित किया गया।
यह भी पढ़ें: खाट पर बैठे CM: सक्ती और मरवाही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनचौपाल
श्री साहू ने लोगों से भी अपील की कि वे शासन की इस जनहितैषी व्यवस्था का अधिकाधिक उपयोग करें और अपनी समस्याओं व शिकायतों को सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से दर्ज कराएं। उन्होंने नागरिकों की सुविधा के लिए शुरू की गई इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917114250556

विज्ञापन

Advertisement