17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजामौली की ‘ग्लोब ट्रॉटर’ से पृथ्वीराज का धमाकेदार पहला लुक जारी, खलनायक ‘कुम्भा’ के अंदाज़ ने चौंकाया

OM Darpan

Nov 07, 2025 11:55 pm 242 views
राजामौली की ‘ग्लोब ट्रॉटर’ से पृथ्वीराज का धमाकेदार पहला लुक जारी, खलनायक ‘कुम्भा’ के अंदाज़ ने चौंकाया

 

हैदराबाद।
भारतीय सिनेमा के अब तक के सबसे बड़े प्रोजेक्ट ‘ग्लोब ट्रॉटर’ से पृथ्वीराज सुकुमारन का पहला लुक रिलीज़ कर दिया गया है। एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बन रही इस मेगा फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि पृथ्वीराज एक ख़तरनाक विलेन ‘कुम्भा’ का किरदार निभा रहे हैं।


दमदार अंदाज़ में दिखे ‘कुम्भा’

हाई-टेक व्हीलचेयर पर बैठे पृथ्वीराज सुकुमारन का यह लुक देखकर फैन्स हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। राजामौली ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा— “कुछ ऐसा जो पहले कभी नहीं किया!” इस लुक के साथ फिल्म के प्रमोशन की आधिकारिक शुरुआत हो गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग जारी

सूत्रों के अनुसार, फिल्म का क्लाइमैक्स सीन फिलहाल शूट किया जा रहा है, जिसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन तीनों साथ नज़र आएंगे। यह सीक्वेंस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।


 15 नवंबर को होगा भव्य लॉन्च

‘ग्लोब ट्रॉटर’ का लॉन्च इवेंट 15 नवंबर को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित किया जाएगा। इसे भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा शोकेस बताया जा रहा है। राजामौली और महेश बाबू की जोड़ी ने पहले से ही दर्शकों में उत्साह की लहर पैदा कर दी है।


 ‘आरआरआर’ के बाद एक और इतिहास रचने को तैयार राजामौली

‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद एस.एस. राजामौली एक बार फिर भारतीय सिनेमा में नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में हैं।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917134301883

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 2 / 21