बांग्लादेश के नए पुलिस प्रमुख ने विरोध प्रदर्शनों में हुई हत्याओं की निष्पक्ष जांच का वादा किया, मांगी माफी
OM Darpan
Aug 08, 2024 08:20 am
188 views
08 Aug 2024
[smartslider3 slider=6]
पुलिस महानिरीक्षक ने हाल की हिंसक घटनाओं की जांच और पुलिस के आचरण पर माफी मांगी; 400 से अधिक मौतें, अंतरिम सरकार का गठन
ढाका। बांग्लादेश में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान सैकड़ों मौतों की खबरें आई हैं, जिनमें लोगों के घर जलाए गए और गाड़ियों को भी फूंका गया। बुधवार को बांग्लादेश के नए पुलिस प्रमुख मोहम्मद मैनुल इस्लाम ने इस हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों के आचरण के लिए माफी मांगी और भविष्य में हत्याओं की निष्पक्ष जांच का वादा किया।[smartslider3 slider=2]
पुलिस महानिरीक्षक मोहम्मद मैनुल इस्लाम ने कहा, “हम छात्रों, आम लोगों और पुलिस की हाल की हर हत्या की निष्पक्ष जांच करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पुलिस प्रमुख के रूप में, मैं बांग्लादेश पुलिस की ओर से माफी मांगता हूं।” उन्होंने स्वीकार किया कि वर्तमान विरोध प्रदर्शनों के दौरान अधिकारी अपने कर्तव्यों को सही तरीके से निभाने में असमर्थ रहे।
झड़पों के दौरान 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, पुलिस प्रमुख ने अपनी इकाइयों से हड़ताल खत्म करने और गुरुवार को ड्यूटी पर लौटने की अपील की है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सोमवार को पद छोड़ने के बाद, प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच कई हफ्तों तक हिंसक झड़पें हुईं।
बांग्लादेश में मंगलवार रात को नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार के मुखिया के तौर पर नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति मुहम्मद शहाबुद्दीन ने छात्र आंदोलन के समन्वयक मंडल के 13 सदस्यों और तीनों सेना प्रमुखों से लंबी वार्ता के बाद यूनुस की नियुक्ति का निर्णय लिया।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन