स्पेन के बार्सिलोना पहुंचा आईएनएस सुदर्शनी, लोकायन 26 अभियान के तहत साझा करेगा नौवहन कौशल
OM Darpan
Sep 02, 2026 10:56 pm
211 views
02 Sep 2026
बार्सिलोना। भारतीय नौसेना का नौवहन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी वैश्विक समुद्री अभियान 'लोकायन 26' के तहत स्पेन के बार्सिलोना पहुंचा। 1 सितंबर 2026 को उत्तरपूर्वी तट पर स्थित स्पेन के इस दूसरे सबसे बड़े शहर में पोत का आगमन हुआ।
बार्सिलोना में ठहराव के दौरान यह पोत स्पेन की नौसेना और अन्य समुद्री पक्षकारों के साथ पेशेवर और सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होगा। आईएनएस सुदर्शनी पर सवार प्रशिक्षु नाविक स्पेनिश नौसेना के साथ पेशेगत संवाद और नौवहन कौशल साझा करेंगे।
4 सितंबर को आम लोगों के लिए खुलेगा पोत
आईएनएस सुदर्शनी 4 सितंबर 2026 को आगंतुकों का स्वागत करेगा। पोत पर पहुंचने वाले लोगों को भारत की समुद्री परंपराओं और उसके महासागरीय अभियानों को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।वैश्विक समुद्री गतिविधियों में भारत की श्रेष्ठता
लोकायन 26 अभियान भारत के विशिष्ट समुद्री प्रयासों का प्रतीक है। यह वैश्विक समुद्री गतिविधियों में भारत की श्रेष्ठता और व्यावसायिक प्रशिक्षण में नौसेना की उत्कृष्टता हासिल करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।जरूरी खबरें
विज्ञापन