18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इजरायल-लेबनान संकट: बेरूत की सड़कों पर पसरा सन्नाटा, पर्यटन उद्योग ठप

शेयर करें

OM Darpan

Oct 16, 2024 06:03 am 157 views
बेरूत। इजरायल और लेबनान के बीच चल रहे मौजूदा संकट ने लेबनान की राजधानी बेरूत को पूरी तरह से रोक दिया है। इस तनाव का सीधा असर बेरूत की सड़कों और बाजारों में दिखाई दे रहा है। बेरूत के मुख्य बाजारों और व्यस्त सड़कों पर अब सन्नाटा पसरा हुआ है, जहां कभी चहल-पहल हुआ करती थी। 'आजतक' के पत्रकार आशुतोष मिश्रा की रिपोर्ट के अनुसार, बेरूत का वह इलाका जो पर्यटकों से भरा रहता था, अब सूना हो गया है। कभी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहने वाला यह इलाका अब लगभग खाली नजर आता है, जहां गिनती के कुछ लोग ही दिखाई दे रहे हैं।

भीड़भाड़ वाली जगहों पर सन्नाटा

बेरूत के प्रमुख बाजारों में से अधिकतर दुकानें बंद हो चुकी हैं। यहां की नाइटलाइफ कभी बेहद मशहूर हुआ करती थी, जहां पब खुले रहते थे और लोग रातभर सड़कों पर घूमते थे। इस शहर का यह पीक सीजन हुआ करता था, जब बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते थे। लेकिन इजरायल के साथ बढ़ते तनाव के कारण बेरूत की व्यावसायिक गतिविधियां ठप हो गई हैं और आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।

कर्मचारियों को नहीं मिल रही सैलरी

वीडियो में बाजार की बंद दुकानें और सन्नाटे में डूबी सड़कों की तस्वीरें साफ तौर पर देखी जा सकती हैं। जो कुछ दुकानें खुली हैं, उन पर कोई ग्राहक नहीं आ रहा। बेरूत की व्यावसायिक गतिविधियों पर मौजूदा तनाव का गंभीर असर पड़ रहा है। पर्यटकों से भरे रहने वाले इलाके अब सुनसान नजर आते हैं और कारोबारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश व्यवसायी अपने कर्मचारियों को सैलरी तक देने में असमर्थ हैं।

जूनी शहर की हालत गंभीर

जूनी, जो अपने नाइटलाइफ के लिए प्रसिद्ध था, अब पूरी तरह बंद होने के कगार पर है। कभी व्यस्त रहने वाली यह जगह अब खाली पड़ी है और कोई पर्यटक वहां जाने की हिम्मत नहीं कर रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि कारोबार को बड़ा झटका लगा है और कई लोग आय के नए स्रोत तलाशने को मजबूर हो गए हैं।

इजरायल और लेबनान के बीच तनाव

इजरायल और लेबनान के बीच आर-पार की जंग तेज हो चुकी है। हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर लगातार हमले तेज कर दिए हैं, जबकि इजरायली सेना भी दक्षिणी लेबनान में हमलावर नजर आ रही है। सोमवार को हिज्बुल्लाह ने एक ड्रोन अटैक में इजरायल के चार सैनिकों को मार गिराया। इसके बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह को इस हमले की भारी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अब लेबनान में घातक हमले किए जाएंगे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918215113839

विज्ञापन

Advertisement