पाकिस्तान में दो बड़े सड़क हादसे: 11 की मौत, 28 घायल, चालकों की लापरवाही बनी वजह
OM Darpan
Jul 28, 2025 04:37 am
562 views
28 Jul 2025
इस्लामाबाद।
पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांत में रविवार को हुए दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। इन हादसों में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने इन हादसों का मुख्य कारण बस चालकों की लापरवाही और तेज रफ्तार को बताया है।
खाई में गिरी बस, 9 यात्रियों की मौत
पहला दर्दनाक हादसा पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में हुआ। इस्लामाबाद से लाहौर जा रही एक यात्री बस धोख सियाल के पास मोटरवे पर अचानक खाई में जा गिरी। इस हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और बचाव दल ने तत्काल घायलों को बाहर निकाला। घायलों का चल रहा इलाज सभी घायलों को तुरंत कल्लर कहार ट्रॉमा सेंटर और डीएचक्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रावलपिंडी के होली फैमिली अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि बस का ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। मोटरवे पुलिस ने केस दर्ज कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।ट्रक से टकराई यात्री कोच, कंडक्टर और ड्राइवर की मौत
दूसरा हादसा सिंध प्रांत के जामशोरो जिले में हुआ। कराची से हैदराबाद जा रही एक यात्री कोच एम-9 मोटरवे पर एक ट्रक से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कोच का कंडक्टर और ट्रक का ड्राइवर शामिल हैं। इस हादसे में 8 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। यह दोनों हादसे एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही के गंभीर परिणामों को दर्शाते हैं।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन