17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

फिलीपींस में कालमेगी तूफान का कहर: 52 की मौत, 13 लापता

OM Darpan

Nov 06, 2025 11:28 am 264 views
फिलीपींस में कालमेगी तूफान का कहर: 52 की मौत, 13 लापता

  • भीषण बाढ़ और तेज बहाव में फंसे लोग, राहत अभियान में जुटी टीमें

  • सहायता लेकर जा रहा सेना का हेलीकॉप्टर भी दुर्घटनाग्रस्त

मनीला।

मध्य फिलीपींस में कालमेगी तूफान ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 52 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 13 अन्य लापता बताए जा रहे हैं। अधिकतर लोगों की जान बाढ़ में फंसने या तेज बहाव में बह जाने के कारण गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

एक अन्य घटनाक्रम में, सेना ने जानकारी दी कि कालमेगी से प्रभावित इलाकों में मानवीय सहायता लेकर जा रहा फिलीपींस वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर मंगलवार को दक्षिणी अगूसन डेल सूर प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

नागरिक सुरक्षा कार्यालय के उप प्रशासक और स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, सबसे अधिक जनहानि मध्य प्रांत सेबू में हुई, जहां मंगलवार को अचानक बाढ़ आने से नदियां उफान पर पहुंच गईं और कई इलाके जलमग्न हो गए। घबराए लोगों को अपने घरों की छतों पर शरण लेनी पड़ी।

फिलीपींस रेड क्रॉस को सैकड़ों बचाव अनुरोध मिले, लेकिन जलस्तर घटने से पहले राहतकर्मियों को मौके पर भेजना जोखिमपूर्ण था। सेबू की गवर्नर पामेला बारिकुआट्रो ने कहा कि प्रशासन ने तूफान से बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन अचानक आई बाढ़ ने सबको चौंका दिया।

आपदा से निपटने और राहत वितरण में तेजी लाने के लिए सेबू प्रांत में आपदा की स्थिति घोषित कर दी गई है। सेबू 24 लाख से अधिक आबादी वाला क्षेत्र है, जो अभी हाल ही में 30 सितंबर को आए 6.9 तीव्रता के भूकंप से उबर ही रहा था। उस भूकंप में 79 लोगों की मौत हुई थी और हजारों परिवार बेघर हो गए थे।

गवर्नर बारिकुआट्रो के अनुसार, भूकंप से विस्थापित हजारों लोगों को तूफान से पहले ही अस्थायी तंबुओं से हटाकर राहत शिविरों में ले जाया गया था, जिससे उत्तर सेबू के कस्बों में बाढ़ का असर अपेक्षाकृत कम रहा।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

विज्ञापन

Advertisement