जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने 5.49 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी
OM Darpan
Sep 01, 2026 05:13 am
693 views
01 Sep 2026
जशपुर। जशपुर जिला मुख्यालय में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन ने इसके लिए 5 करोड़ 49 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
इस स्टेडियम के निर्माण से जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं मिलेंगी। उप मुख्यमंत्री और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में विभाग ने इस परियोजना को मंजूरी दी है।
जशपुर में फुटबॉल के प्रति युवाओं के बढ़ते रुझान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। स्वीकृत राशि से स्टेडियम में आधुनिक मानकों के अनुरूप सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
स्टेडियम बनने से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता निखारने का मौका मिलेगा। इससे खिलाड़ी जिला स्तर से आगे बढ़कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे।
जिले में खेल बुनियादी ढांचा मजबूत होने से अब नियमित प्रशिक्षण और बड़े खेल आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री लगातार जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर दे रहे हैं।
जरूरी खबरें
विज्ञापन