16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जशपुर में पहाड़ी कोरवा बहनों ने प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को बांधी राखी

OM Darpan

Sep 01, 2026 07:28 pm 488 views
जशपुर में पहाड़ी कोरवा बहनों ने प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को बांधी राखी
  • भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने खोकसो और बेंजोरा बस्ती में मनाया रक्षाबंधन

  • बोले- यह पिता के समय से चली आ रही आत्मीय परंपरा

  मनोरा (जशपुर)। जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड अंतर्गत वनांचल क्षेत्र खोकसो और बेंजोरा कोरवा बस्ती में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। यहां विशेष पिछड़ी पहाड़ी कोरवा जनजाति की बहनों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान बहनों ने जूदेव का तिलक लगाकर स्वागत किया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने बहनों से आशीर्वाद लिया और इसे अपने परिवार की पुरानी परंपरा का हिस्सा बताया।

पिता की शुरू की परंपरा

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि यह केवल भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक नहीं है। उनके पिता ने पहाड़ी कोरवा परिवारों के साथ वर्षों पहले आत्मीय संबंध स्थापित किए थे। यह उसी स्नेह और विश्वास की परंपरा का निरंतर विस्तार है। उन्होंने पहाड़ी कोरवा बहनों के स्नेह को अनमोल धरोहर बताया। जूदेव के अनुसार, रक्षा सूत्र का यह बंधन उस अटूट विश्वास और सम्मान का प्रतीक है, जिसने दोनों परिवारों को वर्षों से प्रेम के सूत्र में जोड़कर रखा है।

सेवा मार्ग की प्रेरणा

जूदेव ने कहा कि जनजातीय संस्कृति की सरलता और संस्कार उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है। पहाड़ी कोरवा समाज के साथ यह संबंध भविष्य में और अधिक मजबूत होगा। बहनों का प्रेम उन्हें सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917024033118

विज्ञापन

Advertisement