23 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

: जशपुर में डेंगू का कहर, 20 मरीज संक्रमित, 3 की मौत

शेयर करें

OM Darpan

Nov 28, 2024 01:15 pm 178 views
जशपुर। जिले में इन दिनों हड्डी कंपकपा देने वाली ठंड के बीच डेंगू का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में अब तक डेंगू से संक्रमित 20 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। शहर में डेंगू से तीन मौतों की खबरें सामने आई हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। विभाग का कहना है कि मौतों की पुष्टि निर्धारित प्रक्रिया के बाद ही की जाती है।
जिला चिकित्सा अधिकारी (सीएमएचओ) जीएस जात्रा ने बताया कि डेंगू की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि विभाग समय-समय पर सर्वेक्षण कराता है और शहर में अब तक 8 डेंगू संक्रमित मरीजों की पहचान की जा चुकी है। डॉ. जात्रा ने कहा कि डेंगू के मरीजों का ट्रेवल इतिहास भी खंगाला जा रहा है ताकि यह पता चल सके कि वे जिले में संक्रमित हुए या बाहर से आकर संक्रमित हुए थे।
डेंगू एक मच्छर जनित रोग है, जिसमें बुखार के साथ-साथ खून में प्लेटलेट्स की संख्या में गिरावट होती है। डॉ. जात्रा ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास सफाई रखें और पानी का जमाव न होने दें, विशेष रूप से कूलर और कबाड़ में पानी न जमा होने दें ताकि डेंगू के मच्छरों का प्रजनन न हो सके।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923105203569

विज्ञापन

Advertisement