22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ड्यूटी से नदारद महिला होम्योपैथी चिकित्सक निलंबित

शेयर करें

OM Darpan

Nov 28, 2024 12:33 pm 169 views
जशपुरनगर। लंबे समय से ड्यूटी से नदारत महिला होम्योपैथी चिकित्सक को छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के आयुक्त ने कलेक्टर रोहित व्यास की अनुशंसा पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आयुक्त जीआर चुरेंद्र द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया कि जिले के फरसाबहार ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तपकरा में पदस्थ डॉ. नीलम कुजूर को पांच माह का उपस्थिति पत्रक प्रस्तुत न करने के कारण विभाग ने उनका छह माह का वेतन रोक दिया था। जानकारी के अनुसार, डॉ. कुजूर ने मरीजों को निश्शुल्क वितरित की जाने वाली औषधियाँ भी विभाग से प्राप्त नहीं की थीं। इसके अलावा, विभाग द्वारा आयोजित मासिक समीक्षा बैठक से भी वह नदारद रही थीं। समय-समय पर अधिकारियों द्वारा किए गए चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान भी डॉ. कुजूर ड्यूटी से अनुपस्थित पाई गईं। इन सभी मामलों में जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब देने में भी उन्होंने कोई रुचि नहीं दिखाई। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त जीआर चुरेंद्र ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा अधिनियम के तहत तत्काल प्रभाव से डॉ. नीलम कुजूर को निलंबित कर दिया और उन्हें सीएमएचओ कार्यालय में अटैच कर दिया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923052040521

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 22