23 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महिला रेंजर ने लगाए वन अधिकारी पर शारीरिक प्रताड़ना का आरोप

शेयर करें

OM Darpan

Nov 26, 2024 11:03 pm 259 views

जशपुर।  जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक आदिवासी महिला रेंजर ने वन विभाग के अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों को शिकायत भेजी है। महिला रेंजर ने जशपुर के वनमंडल अधिकारी (डीएफओ) जितेंद्र उपाध्याय पर शारीरिक शोषण और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। महिला रेंजर का आरोप है कि 2022 से डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालते रहे। विरोध करने पर उन्होंने धमकियां देकर और ब्लैकमेल कर संबंध बनाए। महिला पिछले दो साल से इस मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना को सह रही थी, लेकिन अब इससे तंग आकर उसने मामले को उठाया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगीया में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही उसने मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों, केंद्रीय मंत्री और डीआईजी को भी शिकायत पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह कुनकुरी में पदस्थ थी, तब जितेंद्र उपाध्याय ने वन विश्राम गृह कुनकुरी में कहा कि 'तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो' और गलत काम करने के लिए प्रस्ताव रखा। जब पीड़िता ने इस प्रस्ताव को ठुकराया, तो उसे परेशान किया जाने लगा। व्यक्तिगत बदले की भावना से उसके खिलाफ अनर्गल शिकायतें भी की गईं। उस समय तत्कालीन विधायक को भी इस मामले की शिकायत की गई थी। इसके बाद भी डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय ने उसे परेशान करने के उद्देश्य से अपने नाम पर छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से फर्जी शिकायतें करवाई थीं।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923075106156

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 4 / 22